
Har Ghar Tiranga: ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’, अमृत महोत्सव के रंग में रंगे एमएस धोनी, बदली अपनी प्रोफाइल फोटो
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो गए हैं. एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली है और अब तिरंगा लगाया है. एमएस धोनी जो कि सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, इस खास मौके पर जब उन्होंने तस्वीर बदली तब वह काफी वायरल हो गई.
देश अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है और इस मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. भारत सरकार की अपील पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर भी तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं. इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम जुड़ गया है. एमएस धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदली और उसपर तिरंगा की तस्वीर लगाई. इस तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है, जिसपर लिखा है ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’. बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर हैं लेकिन वह काफी कम एक्टिव रहते हैं. फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी लंबे वक्त में कोई पोस्ट नहीं करते हैं, लेकिन हर घर तिरंगा के खास अभियान में उन्होंने हिस्सा लिया और वह छा गए. महेंद्र सिंह धोनी के अलावा अन्य कई क्रिकेटर्स भी हर घर तिरंगा अभियान में साथ जुड़े हैं. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने घर पर तिरंगा लहराया, साथ ही फैन्स से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









