
Happy Birthday Virender Sehwag: पाकिस्तान के खिलाफ उस तिहरे शतक की कहानी, जिसने वीरेंद्र सहवाग को बनाया 'मुल्तान का सुल्तान'
AajTak
टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सहवाग ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेली गई उनकी 309 रनों की पारी के मायने ही अलग हैं. सहवाग को उस पारी के बाद से 'मुल्तान का सुल्तान' कहा जाने लगा.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग आज (20 अक्टूबर) अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. दुनिया भर के फैन्स एवं क्रिकेटर्स इस दिग्गज खिलाड़ी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. 'नजफगढ़ के नवाब' वीरेंद्र सहवाग का शुमार दुनिया के सबसे आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में होता है. यह कहा जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट को बेखौफ अंदाज में खेलना उन्होंने ही सिखाया.
वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेली गई उनकी 309 रनों की पारी कुछ खास मायने रखती है. इस तिहरे शतक ने सहवग को 'मुल्तान का सुल्तान' बना दिया. साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को वनडे स्टाइल में खेलने की अपनी छवि से पूरी दुनिया को वाकिफ कराया.
सहवाग ने वह तिहरा शतक साल 2004 में जड़ा था, जब भारतीय टीम तीन टेस्ट और पांच वनडे मुकाबले के लिए पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे पर गई थी. दौरे का आगाज मुल्तान से हुआ. जहां टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था. उस मैच में सौरव गांगुली की अनुपस्थिति में कार्यवाहक कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग फैसला किया था.
पहले दिन ही बना दिए 228 रन
भारतीय पारी की शुरुआत काफी शानदार रही और सहवाग ने आकाश चोपड़ा के साथ मिलकर 40 ओवर के भीतर ही 160 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. हालांकि इस पार्टनरशिप में आकाश चोपड़ा का योगदान महज 42 रनों का था. जब आकाश चोपड़ा आउट हुए तबतक सहवाग अपना शतक पूरा कर चुके थे. सहवाग ने शोएब अख्तर की बॉल पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया.
आकाश चोपड़ा के बाद राहुल द्रविड़ क्रीज पर उतरे, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और 6 रनों के स्कोर मोहम्मद सामी का शिकार हो गए. इसके बाद सचिन तेंदुलकर और सहवाग ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया. दोनों ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया खूब रन बटोरे. पहले दिन का खेल जब समाप्त हुआ तो भारत का स्कोर 2 विकेट पर 356 रन था. इनमें 228 रन सहवाग के बल्ले से निकले थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








