
Happy Birthday Virat Kohli: 'तुम जियो हजारों साल...', वर्ल्ड कप के बीच फैन्स ने मनाया विराट कोहली का बर्थडे, देखें VIDEO
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम सेमीफाइनल की दहलीज पर है. विराट कोहली का भी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है. कोहली आज (5 नवंबर) 34 साल के हो गए हैं. इस मौके पर मेलबर्न में फैन्स ने केक काटकर कोहली का जन्मदिन मनाया. इसका वीडियो भी सामने आया...
Happy Birthday Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) 34 साल के हो गए हैं. इस मौके पर दुनियाभर में मौजूद फैन्स के बीच जमकर गर्मजोशी देखी जा रही है. फिलहाल, किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेल रहे हैं. मगर इसी बीच फैन्स ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया है.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने अब तक अपने 4 मैच खेले हैं और वह 6 पॉइंट के साथ सेमीफाइनल की दहलीज पर खड़ी है. अब भारतीय टीम को सुपर-12 के अपने ग्रुप-2 में आखिरी मैच कल (6 नवंबर) को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है. इस मैच के लिए कोहली और टीम मेलबर्न पहुंच गई है.
मेलबर्न में फैन्स ने केक काटकर मनाया कोहली का जन्मदिन
इसी बीच मेलबर्न में ही विराट कोहली के फैन्स ने केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया है. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया. वीडियो में देख सकते हैं कि कोहली की फैन गर्ल्स ने किस तरह हैप्पी बर्थडे गाते हुए केक काटा है. केक पर 'हैप्पी बर्थडे विराट कोहली' लिखा दिख रहा है.
इस वीडियो में सभी फैन्स 'गो इंडिया', 'गो विराट कोहली' के नारे लगाते भी दिख रहे हैं. इन सभी फैन्स ने कोहली लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हुए गाना भी गाया. सभी फैन्स गाते हुए दिखाई दे रहे हैं, 'बार-बार दिन ये आए, बार-बार दिल ये गाए, तुम जियो हजारों साल... ये मेरी है आरजू... हैप्पी बर्थडे टू यू... किंग कोहली.'
#WATCH | Australia: Fans of Indian Cricketer Virat Kohli, celebrate his 34th birthday in Melbourne pic.twitter.com/smld7P6nLZ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









