
Happy Birthday Vijay Hazare: वो धांसू कप्तान, जिसने दिलाई थी भारत को पहली 'विजय'... अंग्रेजों का तोड़ा था गुरूर
AajTak
भारतीय टीम ने 25 जून 1932 को क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था. मगर उसे अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए 20 सालों का इंतजार करना पड़ा. यह जीत दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार विजय हजारे की कप्तानी में ही मिली थी. आज (11 मार्च) उनका ही जन्म दिन है.
Happy Birthday Vijay Hazare: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विजय हजारे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी थी. हजारे ने महाराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेला और साथ ही 1951 से 1953 के बीच 14 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान भी संभाली.
दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार विजय सैमुअल हजारे का जन्म आज ही के दिन 1915 में हुआ था. महाराष्ट्र के सांगली में एक टीचर के घर में जन्मे विजय हजारे के नाम यूं तो कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं, मगर इसमें एक उपलब्धि ऐसी है, जिसे इतिहास में कभी नहीं भुलाया जा सकेगा.
पहली जीत के लिए किया था 20 साल का इंतजार
यह अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दिलाने वाली उपलब्धि है. दरअसल, भारतीय टीम ने 25 जून 1932 को क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था. मगर उसे अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए 20 सालों का इंतजार करना पड़ा.
दरअसल, भारतीय टीम ने क्रिकेट इतिहास का अपना 25वां मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेला था. यह मैच 6 फरवरी 1952 से खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी विजय हजारे ही संभाल रहे थे. इस मैच में भले ही विजय ने बल्ले से कमाल नहीं दिखाया, लेकिन रणनीति से अंग्रेजों को चित कर दिया था.
इंग्लैंड को पारी और 8 रनों से दी थी शिकस्त

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









