
Happy Birthday Sunil Gavaskar: क्रिकेटर नहीं मछुआरे होते सुनील गावस्कर... बचपन में ही छूट जाता माता-पिता का साथ!
AajTak
'लिटिल मास्टर' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील मनोहर गावस्कर आज 74 साल के हो गए. सुनील गावस्कर के साथ अस्पताल में एक ऐसी घटना हुई, जो उनकी पूरी जिंदगी बदल सकती थी और शायद वह क्रिकेटर भी नहीं बन पाते.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर आज (10 जुलाई) 74 साल के हो गए. क्रिकेट की दुनिया में 'लिटिल मास्टर' के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर ने कई कीर्तिमान रचे. गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रन एवं 34 शतक के आंकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे. पांच फुट पांच इंच के सुनील गावस्कर ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कई यादगार पारियां खेलीं, जो आज भी फैन्स के जेहन में हैं.
अस्पताल में गावस्कर के साथ हुई थी ये घटना
दुनिया के सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाजों में शुमार सुनील गावस्कर के क्रिकेट करियर से जुड़े बहुत से किस्से हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. जन्म लेते ही सुनील गावस्कर के साथ अस्पताल में एक ऐसी घटना हुई, जो उनकी पूरी जिंदगी बदल सकती थी और शायद वह क्रिकेटर भी नहीं बन पाते.
दरअसल, सुनील गावस्कर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'Sunny Days' में बताया है कि 'मैं कभी क्रिकेटर नहीं बना होता और न ही यह किताब लिखी गई होती... अगर मेरी जिंदगी में तेज नजरों वाले नारायण मासुरकर नहीं होते.'
गावस्कर ने बताया, 'जब मेरा जन्म हुआ तब वो (जिन्हें बाद में मैं नन-काका कहकर बुलाता था) अस्पताल मुझे देखने आए थे और उन्होंने मेरे कान पर एक बर्थमार्क देखा था. अगले दिन वो फिर अस्पताल आए और उन्होंने जिस बच्चे को गोद में उठाया, उस बच्चे के कान पर वो निशान नहीं मिला. इसके बाद पूरे अस्पताल में बच्चों को चेक किया गया. जिसके बाद मैं उन्हें मछुआरे की पत्नी के पास सोता हुए मिला.'
...तो मैं आज मछुआरा होता: गावस्कर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









