
Happy Birthday Rahul Dravid: 20 साल से कायम है राहुल द्रविड़ का ये बेजोड़ रिकॉर्ड... तेंदुलकर, कोहली, रोहित भी कोसों दूर
AajTak
Rahul dravid turns 51 year today: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ आज 51 साल के हो गए हैं, राहुल द्रविड़ के नाम क्रिकेट की कई उपलब्धियां हैं. वह जब खेलने उतरते थे तो पिच पर टिक जाते थे. लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है, जिससे कई सूरमा बल्लेबाज काफी दूर हैं.
Rahul Dravid 51th Birthday: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का आज (11 जनवरी) जन्मदिन हैं, वह आज 51 साल के हो गए हैं. आज ही टीम इंडिया मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी, ऐसे में उनको कप्तान रोहित शर्मा जीत के तौर पर बर्थडे गिफ्ट देना चाहेंगे.
भारत की दीवार, मिस्टर वॉल के नाम से फेमस राहुल द्रविड़ जब पिच पर खड़े हो जाते थे, तो उनका विकेट गिराना मुश्किल हो जाता था. कई बार तो गेंदबाजों के भी पसीने छूटे जाते थे. द्रविड़ के नाम वैसे तो कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड हैं. लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आज तक कायम है. इसे क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं तोड़ पाए. इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं.
दरअसल, राहुल लंबी और टिकाऊ पारी खेलने के लिए जाने जाते थे. टेस्ट क्रिकेट में तो उनकी कोई सानी नहीं थी, वो परफेक्ट टीम प्लेयर थे. 2003 का वर्ल्ड कप इस बात की बानगी थी, यह द्रविड़ ही थे, जिनकी बदौलत तब टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम सातवें नंबर तक था. 2003 में मोहम्मद कैफ भी केवल और केवल द्रविड़ के कारण ही सातवें नंबर पर खेल पाए थे. राहुल को जब जो जिम्मेदारी दी गई, वो उन्होंने शिद्दत से निभाई.
द्रविड़ के वैसे तो कई किस्से हैं, एक किस्सा है 2007-2008 के ऑस्ट्रेलिया दौरे का. तब मेलबर्न टेस्ट में द्रविड़ ने 40 गेंदें खेलने के बाद 41वीं गेंद पर अपना पहला रन बनाया था. इसके बाद तो दर्शकों ने कुछ इस अंदाज में तालियां बजाई थीं, जैसे राहुल द्रविड़ ने शतक पूरा कर लिया हो. कुल मिलाकर वो पिच पर जम जाते थे.
When Rahul Dravid got 'standing ovation' but only for scoring single run #HappybirthdayRahulDravid #RahulDravid pic.twitter.com/g7fEfeu8hW
वैसे तो राहुल ने कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन अब आपको उस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें राहुल द्रविड़ से सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, इंजमाम-उल-हक, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी बहुत दूर हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









