
Happy Birthday David Warner: डेविड वॉर्नर... वो क्रिकेटर जिसने फर्स्ट क्लास खेले बगैर किया इंटरनेशनल डेब्यू
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर आज (27 अक्टूबर) 36 साल के हो गए हैं. वॉर्नर की ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री की कहानी बेहद खास है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को बिना कोई फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुन लिया गया था. डेविड वॉर्नर फिलहाल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का पार्ट हैं.
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर आज (27 अक्टूबर) अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर वॉर्नर को फैन्स एवं क्रिकेटर्स शुभकामनाएं दे रहे हैं. वॉर्नर भले ही आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हों, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम में उनकी एंट्री की कहानी बेहद खास है. दरअसल, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को बिना कोई फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले साल 2009 में ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुन लिया गया था.
हालांकि वॉर्नर उम्मीदों पर पूरी तरह खड़े उतरे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इटरनेशनल की डेब्यू पारी के दौरान 43 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी खेलकर खुद को साबित भी कर दिखाया. इसके साथ ही वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के वर्षों पुराने इतिहास में बिना कोई प्रथम श्रेणी मैच खेले राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे. उसके बाद से वॉर्नर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक प्रमुख अंग बन चुके हैं.
वॉर्नर का इंटरनेशनल रिकॉर्ड शानदार
डेविड वॉर्नर ने अब तक 96 टेस्ट मैचों में 46.52 की औसत 7817 रन बनाए हैं जिसमें 24 शतक और 34 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 335 रन रहा है. वनडे इंटरनेशनल की बात की जाए तो इस क्रिकेटर के नाम पर 138 मैचों में 44.60 के एवेरज से उन्होंने 5799 रन बनाए हैं. वनडे इंटरनेशनल में वॉर्नर के नाम पर 18 शतक और 26 अर्धशतक दर्ज हैं. वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 97 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 33.32 की औसत से 2866 रन दर्ज हैं. वॉर्नर ने टी20 इंटरनेशनल में एक शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं.
बॉल टेम्परिंग कांड में लगा था बैन
डेविड वॉर्नर सफलता के साथ-साथ विवादों में भी रहे हैं. 2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केप टाउन टेस्ट बॉल टेंपरिंग के चलते सुर्खियों में रहा था. उस टेस्ट मैच में कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर का उपयोग करके गेंद से छेड़छाड़ करने की कोशिश करते हुए कैमरे पर लाइव पकड़ा गया. सैंडपेपर कांड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की छवि को काफी नुकसान पहुंचाया था. जिसके चलते सीए ने स्मिथ और वॉर्नर को एक साल के लिए बैन कर दिया गया था, वहीं बेनक्राफ्ट को नौ महीने की सजा सुनाई गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









