
Hanuma Vihari Exclusive Interview: 'मेरे आत्मसम्मान को चोट पहुंची, मुझे मजबूर किया ', हनुमा विहारी इंटरव्यू में हुए इमोशनल, दिल खोलकर की बात
AajTak
Hanuma Vihari Exclusive Interview आंध्र प्रदेश के क्रिकेटर और टीम इंडिया के लिए खेल चुके हनुमा विहारी इन दिनों सुर्खियों में हैं उन्होंने हाल में एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया था कि वो कभी भी आंध्र प्रदेश के लिए नहीं खेलना चाहते हैं. वहीं उन्होंने इस पोस्ट में अप्रत्यक्ष तौर पर आंध्र टीम के ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएन पृध्वी राज का नाम लिया था. हनुमा का मानना था कि पृध्वी के कारण ही वो राजनीति का शिकार हुए.
Hanuma Vihari latest Interview: भारतीय टीम के लिए 16 टेस्ट मैच खेल चुके स्टार खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) के एक पोस्ट ने हाल में बखेड़ा कर दिया था. इस पोस्ट में उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर आंध्र टीम के ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएन पृध्वी राज (Kuntrapakam Prudhviraj) का नाम लिया था. हनुमा का मानना था कि पृध्वी के कारण ही वो राजनीति का शिकार हुए. हनुमा ने एक पोस्ट में लिखा था कि अब वो आंध्र प्रदेश के लिए नहीं खेलना चाहते हैं.
दरअसल, पृध्वी के पिता कुंत्रपकम नरसिम्हा (Kuntrapakam Narasimha) हैं. नरसिम्हा युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP ) के प्रमुख राजनेताओं में से एक हैं और आंध्र प्रदेश के तिरुपति के वार्ड पार्षद भी हैं.
हनुमा का मानना था कि पृध्वी के पिता के कारण ही उन पर आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने उन पर कार्रवाई की. ऐसे में वो अब शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं, हनुमा ने साफ कर दिया कि इस सीजन के बाद वो कभी भी आंध्र प्रदेश के लिए क्रिकेट नहीं खेलेंगे.
वहीं इस पर पृध्वी ने भी एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, इसमें उन्होंने लिखा कि मैं ही वो क्रिकेटर हूं, जिसको यूजर्स कमेंट बॉक्स में तलाश रहे हैं. पृध्वी ने इस पोस्ट में लिखा था कि गेम से ऊपर कोई नहीं है, किसी का भी आदर सभी से ऊपर है. अभद्र भाषा कतई स्वीकार्य नहीं की जा सकती है, सभी लोग जानते हें उस दिन क्या हुआ था.
अब इस पूरे हालिया विवाद पर हनुमा विहारी का रिएक्शन आया है, उन्होंने इसे लेकर इंडिया टुडे से खुलकार बात हुई. इस दौरान हनुमा विहारी ने कई सवालों के जवाब दिए.
सवाल: आखिर इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है? हनुमा विहारी: एक क्रिकेटर के रूप में, मैं लंबे समय से खेल रहा हूं. मैं बहुत संघर्षों से गुजरा हूं. मैं दो राज्यों (हैदराबाद, आंध्र प्रदेश) के लिए खेला हूं. इसे खेलना आसान नहीं है. मैं आंध्र क्रिकेट टीम को उसके स्तर पर ले गया हूं. मैं एक खिलाड़ी पर चिल्लाया, जो 17वां खिलाड़ी (केएन पृध्वी राज का नाम नहीं लिया) था, जिसे ड्रेसिंग रूम में नहीं होना चाहिए था. नियमानुसार उन्हें वहां नहीं रहना चाहिए था. लेकिन उसने इसे गलत तरीके से लिया और इसकी शिकायत अपने पिता से की. और वहां से सब कुछ गलत हो गया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









