
Hanuma Vihari: चेतेश्वर पुजारा की वापसी ने बढ़ाई इस क्रिकेटर की टेंशन, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा- शतक बनाओ
AajTak
चेतेश्वर पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में ससेक्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था.
इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाले टेस्ट मैच के लिए अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की भारतीय टीम में वापसी हुई थी. पुजारा की वापसी के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरेंगे. ऐसे में हनुमा विहारी का उस टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है.
गौरतलब है कि हनुमा विहारी ने पुजारा की गैरमौजूदगी में इस साल श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. विहारी के पास बड़े स्कोर बनाकर टीम में जगह पक्की करने का सुनहरा मौका था. लेकिन वह अच्छी वह शुरुआत को बदलने में नाकाम रहे थे. श्रीलंका के खिलाफ तीन पारियों में हनुमा विहारी ने 31, 35 और 58 के स्कोर किए थे.
अजरुद्दीन ने कही ये बात
अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हनुमा विहारी को लेकर अहम बयान दिया है. अजहरुद्दीन का मानना है कि विहारी को मौकों को भुनाना चाहिए. 50-60 रन का स्कोर उनकी मदद नहीं करने वाला है. उन्हें शतकीय पारियां खेलनी होंगी, तभी वह लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेल पाएंगे.
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने खलीज टाइम्स से कहा, 'हनुमा विहारी के लिए बड़ा स्कोर बनाना बहुत जरूरी है. उसे शतक लगाकर मौके को भुनाना होगा. केवल 50 और 60 का स्कोर करना वास्तव में उनकी मदद करने वाला नहीं है. वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन आप टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक तभी खेल सकते हैं, जब आप लगातार बड़े रन बनाते हैं.'
विहारी का टेस्ट करियर

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











