
Gujarat Titans LOGO, IPL 2022: गुजरात टाइटंस का 'लोगो' जारी, मेटावर्स में एंट्री वाली पहली टीम बनी
AajTak
IPL में इस बार एंट्री करने वाली नई टीम गुजरात टाइटंस ने अपना लोगो जारी कर दिया है. अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपना यह लोगो एक अलग अंदाज में जारी किया है...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस बार एंट्री करने वाली नई टीम गुजरात टाइटंस ने अपना लोगो जारी कर दिया है. अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने अपना यह लोगो एक अलग अंदाज में जारी किया है. फ्रेंचाइजी ने मेटावर्स पर टाइटंस डगऑउट के माध्यम से अपनी टीम का लोगो जारी किया. बता दें कि इस बार आईपीएल का आगाज 26 मार्च से हो सकता है, जो मई तक जारी रहेगा. 🏃🏃♀️Step into the Titans Dugout! ▶️ Watch our stars unveil the logo in the metaverse! ⭐ ▶️ https://t.co/dCcIzWpM4U#GujaratTitans pic.twitter.com/9N6Cl6a3y4

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









