
GT vs PBKS, IPL 2025 Live: श्रेयस का मुकाबला शुभमन ब्रिगेड से... पंजाब-गुजरात के बीच थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
Gujarat Titans vs Punjab Kings Live Updates: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जो काफी रोचक रहे हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने तीन और पंजाब किंग्स ने दो मैचों में जीत हासिल की है.
Gujarat Titans vs Punjab Kings GT vs PBKS LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का मैच नंबर-5 गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों का ये पहला मैच है, ऐसे में उनका लक्ष्य जीत के साथ आगाज करने पर है.
पंजाब की कमान इस बार श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं. जबकि पिछले सीजन से ही गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल के पास है. श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले साल आईपीएल 2024 खिताब जीता था.
वहीं 2020 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने श्रेयस के नेतृत्व में फाइनल तक का सफर तय किया था. अब पंजाब किंग्स को भी श्रेयस से काफी उम्मीदें हैं, जो अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है. पंजाब किंग्स ने 2014 के आईपीएल फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन पिछले 4 सीजन में वह टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाई.
IPL में पंजाब-गुजरात के बीच H2H
पंजाब और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं, जो काफी रोचक रहे हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने तीन और पंजाब किंग्स ने दो मैचों में जीत हासिल की है. आखिरी बार दोनों टीमें मुल्लांपुर के ग्राउंड पर आमने-हुई थीं, जिसमें गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से जीत मिली. खास बात यह है कि अब तक इन दोनों के बीच जो मुकाबले खेले गए हैं, उसमें दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली.
GT और PBKS के बीच हुए मैचों का रिजल्ट:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








