
Graham Thorpe Dies Suicide: 182 मैच खेलने वाले क्रिकेटर ग्राहम थोर्प ने ट्रेन के आगे कूदकर किया सुसाइड... एक हफ्ते बाद खुलासा
AajTak
Graham Thorpe Dies Suicide: इंग्लैंड और सरे के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का इसी महीने 4 अगस्त को निधन हुआ था. वह 55 साल के थे. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने यह जानकारी 5 अगस्त को दी थी. मगर अब इस मामले में एक दर्दनाक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, एक जांच में सामने आया है कि थोर्प ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी थी.
Graham Thorpe Dies Suicide: इंग्लैंड और सरे के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. 182 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले ग्राहम थोर्प का उनके जन्म दिन (1 अगस्त) के कुछ दिन बाद 4 अगस्त को निधन हुआ था. वह 55 साल के थे. फिर 12 अगस्त को थोर्प की पत्नी अमांडा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि दिग्गज क्रिकेटर ने आत्महत्या की थी.
मगर अब इस मामले में एक दर्दनाक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, एक जांच में सामने आया है कि थोर्प ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी थी. इस घटना के बाद उन्हें कई गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हुई.
थोर्प ने ट्रेन के आगे आकर किया था सुसाइड
कोर्ट के सामने पेश की गई जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सरे शहर में ईशर रेलवे स्टेशन पर 4 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे ट्रैक पर एक शख्स पड़ा मिला था. पैरामेडिक ने ट्रैक पर पड़े शख्स की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया गया. जांच में पता चला कि वो ग्राहम थोर्प थे.
जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ग्राहम थोर्प ने सरे शहर में ईशर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे आकर सुसाइड किया था. मेडिकल ऑफिसर के मुताबिक, इस घटना के बाद कई गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण ही थोर्प की मौत हो गई.
'उन्होंने अपनी जान गंवा दी और हम बर्बाद हो गए'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









