
Graham Thorpe Dies Suicide: 100 टेस्ट और 16 शतक... दिग्गज क्रिकेटर ग्राहम थोर्प ने किया था सुसाइड, पत्नी का खुलासा
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प का 5 अगस्त को निधन हुआ था. अब इस मामले में थोर्प की पत्नी अमांडा ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि थोर्प ने आत्महत्या की थी. अमांडा ने बताया कि ग्राहम थोर्प पिछले दो सालों से अपने खराब स्वास्थ्य के कारण अवसाद और चिंता से जूझ रहे थे. यही कारण रहा कि आखिर में उनकी जान चली गई.
Graham Thorpe Dies Suicide: इंग्लैंड और सरे के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का इसी महीने 5 अगस्त को निधन हुआ था. वह 55 साल के थे. तब इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने यह जानकारी दी थी. ईसीबी ने इसका कारण नहीं बताया था. मगर अब इस मामले में थोर्प की पत्नी अमांडा ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि थोर्प ने आत्महत्या की थी.
अमांडा ने बताया कि ग्राहम थोर्प पिछले दो सालों से अपने खराब स्वास्थ्य के कारण अवसाद और चिंता से जूझ रहे थे. यही कारण रहा कि आखिर में उनकी जान चली गई. अमांडा ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथर्टन को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है.
'उन्होंने अपनी जान गंवा दी और हम बर्बाद हो गए'
उन्होंने कहा कि निधन से पहले थोर्प ने खुद के साथ एक लंबी मानसिक और शारीरिक लड़ाई लड़ी थी. 'द टाइम्स' ने थोर्प की पत्नी के हवाले से कहा, 'पत्नी और दो बेटियां होने के बावजूद, जिनसे वह बहुत प्यार करते थे और जो उन्हें दिलो जान से चाहते थे, वह स्वस्थ नहीं हो पाए.'
अमांडा ने कहा, 'वह हाल के दिनों में काफी अस्वस्थ थे और वास्तव में उन्हें लगता था कि उनके बिना हम बेहतर जिंदगी व्यतीत करेंगे, लेकिन उन्होंने अपनी जान गंवा दी और हम बर्बाद हो गए.' थोर्प की याद में पिछले शनिवार को फर्नहैम क्रिकेट क्लब और चिपस्टेड क्रिकेट क्लब के बीच मैच शुरू होने से पहले एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें उनकी पत्नी और बेटियों किटी (22) और एम्मा (19) ने भाग लिया था.
'अवसाद के कारण कभी-कभी बेहद गंभीर हो जाते थे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








