
Graham Thorpe Died: खेल जगत में शोक की लहर... इस दिग्गज क्रिकेटर का निधन, इंग्लैंड के लिए खेले 100 टेस्ट मैच
AajTak
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है. थोर्प ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों में 44.66 की औसत से 6744 टेस्ट रन बनाए. थोर्प को टेस्ट क्रिकेट का विशेषज्ञ बल्लेबाज माना जाता था. थोर्प ने इंग्लैंड के लिए 82 वनडे भी खेले.
इंग्लैंड एवं सरे के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है. वह 55 साल के थे. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने यह जानकारी दी. इंग्लैंड की तरफ से 1993 से 2005 तक 100 टेस्ट मैच खेलने वाले थोर्प साल 2022 में गंभीर रूप से बीमार हो गए थे, लेकिन उनकी चिकित्सा स्थिति का विवरण ईसीबी की ओर से शेयर नहीं किया गया.
ईसीबी ने अपने बयान में कहा, 'ईसीबी बहुत दुख के साथ यह खबर साझा कर रहा है कि ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है. ग्राहम की मौत पर हमें जो गहरा सदमा लगा है, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है.वह इंग्लैंड के अब तक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक थे और दुनिया भर के प्रशंसक उनका सम्मान करते थे. उनके कौशल पर कोई सवाल नहीं था. 13 साल के इंटरनेशनल करियर में उनकी योग्यता और उपलब्धियों ने उनके साथियों, इंग्लैंड और सरे के समर्थकों को बहुत खुशी दी.'
It is with great sadness that we share the news that Graham Thorpe, MBE, has passed away. There seem to be no appropriate words to describe the deep shock we feel at Graham's death. pic.twitter.com/VMXqxVJJCh
ग्राहम थोर्प ने 100 टेस्ट मैचों में 44.66 की औसत से 6744 टेस्ट रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 39 अर्धशतक शामिल रहे. थोर्प ने इंग्लैंड के 82 वनडे इंटरनेशनल मैच भी खेले. इस दौरान 37.18 की औसत से 2380 रन बनाए. थोर्प ने वनडे इंटरनेशनल में 21 अर्धशतक जड़े. इस बल्लेबाज ने सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेला और टीम के लिए करीब 20,000 रन बनाए.
स्टोक्स ने थोर्प के सम्मान में किया था ये काम
थोर्प ने इंग्लिश टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में भी काम किया था. साल 2022 में थोर्प को अफगानिस्तान टीम का हेड कोच बनाया गया था, हालांकि कुछ समय बाद ही गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. उस साल मई में जब थोर्प को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस के समय थोर्प के नाम वाली शर्ट पहनी थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









