
Graeme Smith: साउथ अफ्रीकी लीग के कमिश्नर बने ग्रीम स्मिथ, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
AajTak
ग्रीम स्मिथ को साउथ अफ्रीका (CSA) की नई टी20 लीग का कमिश्ननर युक्त किया गया है. अगले साल शुरू होने वाले इस टी20 लीग में छह टीमें भाग लेंगी.
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) की नई टी20 लीग का कमिश्ननर युक्त किया गया है. टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान स्मिथ इस लीग से जुड़े क्रिकेट और नॉन-क्रिकेटिंग चीजों की देखरेख करेंगे. साउथ अफ्रीका में यह पहला मौका है जब कोई प्लेयर किसी टी20 लीग को हेड करने जा रहा है.
यह प्रस्तावित टी20 लीग अगले साल जनवरी और फरवरी के महीने में होने वाली है. सीएसए ने इस लीग के आयोजन के लिए विंडो खोजने के लिए ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे सीरीज खेलने से भी मना कर दिया है. ग्रीम स्मिथ देश में युवा क्रिकेटर्स के लिए एक रोल मॉडल रहे हैं. ऐसे में उनका अनुभव महत्वपूर्ण साबित होगा. स्मिथ को इस लीग के सुचारु संचालन एवं इसे एक वैश्विक ब्रांड स्थापित करने की आवश्यकता होगी, ताकि हर साल दर्शकों को आकर्षित किया जा सके.
स्मिथ ने कही ये बात
41 साल के ग्रीम स्मिथ ने कहा, 'मैं इस रोमांचक नए लीग नेतृत्व करने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं और साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की सेवा के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हूं. इस खेल की सेवा करने के लिए मैं काफी खुश हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि यह काफी प्रतिस्पर्धी लीग होगा, जो कि खेल में बहुत आवश्यक निवेश ला सकता है और दुनियाभर के खिलाड़ियों के लिए नए अवसर प्रदान कर सकता है.'
छह टीमों पर आईपीएल फ्रेंचाइजी का कब्जा
इस टी20 लीग छह टीमें भाग लेने वाली हैं. खास बात यह है कि सभी छह टीमों को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने खरीदा है. आईपीएल फ्रेंचाइजी की भागीदारी से लीग की लोकप्रियता में काफी इजााफा होना स्वाभाविक है. साथ ही इन टीमों को भारतीय ऑनर्स से वित्तीय सहायता भी मिलेगी, जो कि पिछले कुछ सालों में सीएसए के लिए काफी जरूरी बन गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









