
Gold Price: अमेरिका में हलचल, अचानक सोना हुआ बहुत सस्ता, क्या खरीदने का यही है सही मौका?
AajTak
IBJA Rates के अनुसार, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सोने की कीमतों में 544 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. गोल्ड एक इंटरनेशनल कमोडिटी है और इसकी कीमतें अमेरिकी डॉलर में मौजूद है. भारत में सोने की कीमतें में उतार-चढ़ाव इंपोर्ट ड्यूटी से जुड़ी होती हैं.
भारतीय बाजार (Indian Market) से लेकर विदेशी बाजार तक सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट दर्ज की जा रही है. शुक्रवार को स्पॉट मार्केट (Spot Market) में सोने की कीमतें अपने दो साल के सबसे नीचले स्तर पर पहुंच गईं. आज ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव 1,661 डॉलर पर आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमत भी 92 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 49,220 रुपये स्तर पर दर्ज की गई. वैश्विक बाजारों के रुख को देखते हुए सोने की कीमतों लगातार गिरावट देखी जा रही है.
क्यों गिर रहा है गोल्ड का भाव?
मार्केट के एक्सपर्ट्स अनुमान जता रहे हैं कि यूएस फेडरल बैंक अगले सप्ताह ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है. साथ ही डॉलर इंडेक्स में फिर से तेजी के बाद सोने की कीमतें दबाव में हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक यूएस फेडरल बैंक बैठक समाप्त नहीं हो जाती है, तब तक गोल्ड की कीमतों पर दबाव बरकरार रह सकता है.
IBJA Rates के अनुसार, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सोने की कीमतों में 544 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों में गिरावट की प्राइमरी वजह अमेरिका की महंगाई दर के आंकड़े हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्पॉट गोल्ड और एमसीएक्स पर सोने की कीमत में कुछ पुल-बैक रैली देखने को मिल सकती है. लेकिन सर्राफा व्यापारी इसे बिक्री बढ़ने के अवसर के रूप में देखें. हाजिर बाजार में सोना लगभग 1,685 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बिक सकता है.
सोने की कीमतें में बड़ी गिरावट
भारतीय घरेलू बाजार में सोने की कीमतें लगभग 6 महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं. एमसीएक्स वायदा 0.16 प्रतिशत गिरकर 49,220 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. सर्राफा बाजारों में वैश्विक बिकवाली के बाद गुरुवार को भारतीय बाजारों में सोने में 1.4 फीसदी की गिरावट आई थी. गोल्ड एक इंटरनेशनल कमोडिटी है और इसकी कीमतें अमेरिकी डॉलर में मौजूद है. भारत में सोने की कीमतें में उतार-चढ़ाव इंपोर्ट ड्यूटी से जुड़ी होती हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









