
Glenn Maxwell and Vini Raman: ग्लेन मैक्सवेल करेंगे इस भारतीय से शादी, तमिल में लिखा शादी का कार्ड वायरल!
AajTak
ग्लेन मैक्सवेल के करियर की बात करें तो वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ उपयोगी स्पिन गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं. आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले इस ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था.
Glenn Maxwell and Vini Raman: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही भारतीय मूल की लड़की विनी रमन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं. विनी-मैक्सवेल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैक्सवेल और विनी 2017 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने फरवरी 2020 में सगाई कर ली थी. अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की शादी 27 मार्च को मेलबर्न में पारंपारिक तमिल विवाह शैली में होगी. GlennMaxwell marrying Vini Raman. Going by the cute traditional Tamil muhurta patrikai, we'd bet there may likely be a TamBram ceremony... Will there be a white gown wedding too? Congratulations Glenn and Vini ! @Gmaxi_32 pic.twitter.com/uJeSjHM1we

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









