
Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से पहले ये स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल
AajTak
5 अक्टूबर से भारतीय जमीन पर वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इस मेगा टूर्नामेंट से पहेले ऑस्ट्रलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवल साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर हो गए और उनके वर्ल्ड कप में भी खेलने पर संशय बना हुआ है.
अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रलियाई टीम फेवरेट मानी जा रही है, लेकिन इस मेगा इवेंट से पहले टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हो गए. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को ट्रेनिंग सेशन के दौरान टखने में चोट लग गई. इसके चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए. पांच बार की वनडे वर्ल्ड कप चैम्पियन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से ही मुश्किलों में है क्योंकि कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क भी इंजर्ड हैं.
ग्लेन मैक्सवेल की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. मैक्सवेल की चोट ऑस्ट्रलियाई टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम को भारतीय जमीन पर टीम इंडिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है. ये सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों के हिसाब से कंगारू टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल का भारत के खिलाफ सीरीज में खेलना भी मुश्किल लगता है.
काफी समय से मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेले
पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हुए टी20 वर्ल्ड कप के दौरान मैक्सवेल के पैर में फ्रीक इंजरी हो गई थी. जिसके कारण वर्ल्ड कप के बाद से स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने नेशनल टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला.
क्लिक करें- वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, ये 2 दिग्गज अफ्रीका सीरीज से आउट
आपको बता दें साउथ-अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाद मैक्सवेल अपने पहले बच्चे के जन्म पर ऑस्ट्रलिया जाने वाले थे. लेकिन अब चोट के चलते वह सीरीज से ही बाहर हो गए. टी20 मैचों के बाद ऑस्ट्रलियाई टीम साउथ अफ्रीकी धरती पर 5 वनडे मैच भी खेलेगी, मैक्सवेल का उस वनडे सीरीज में उपलब्ध रहना काफी मुश्किल है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








