
Gautam Gambhir Vs Shahid Afridi: 'यहीं हाथापाई ना हो जाए', गौतम गंभीर और शाहिद आफरीदी ने मिलाए हाथ, तो फैन्स ने लिए मजे
AajTak
कतर में खेले जा रहे लीजेंड लीग क्रिकेट मास्टर्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला मैच इंडियन महाराज और एशिया लायंस के बीच हुआ. मुकाबले में इंडियंस महाराज टीम को 9 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस टूर्नामेंट में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी एशिया टीम की कमान संभाल रहे हैं. जबकि गौतम गंभीर इंडियन टीम के कप्तान हैं.
Gautam Gambhir Vs Shahid Afridi: कतर में लीजेंड लीग क्रिकेट मास्टर्स टूर्नामेंट का आगाज हो गया है. शुक्रवार (10 मार्च) को पहला मैच इंडियन महाराज और एशिया लायंस के बीच खेला गया. इस टूर्नामेंट में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद आफरीदी एशिया टीम की कमान संभाल रहे हैं. जबकि गौतम गंभीर इंडियन टीम के कप्तान हैं.
पहले मुकाबले में इंडियंस महाराज टीम को 9 रनों से हार झेलनी पड़ी. मैच में 50 बॉल पर 73 रन बनाने वाले एशिया टीम के मिस्बाह उल हक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इंडियन टीम के लिए गौतम गंभीर ने 39 बॉल पर 54 रनों की पारी खेली.
सोशल मीडिया पर फैन्स ने लिए मजे
इस मैच में टॉस के समय एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, टॉस के दौरान आफरीदी ने गौतम गंभीर से हाथ मिलाया. उस वक्त गौतम का चेहरा काफी गंभीर नजर आया. उन्होंने आफरीदी से आंख तक नहीं मिलाई.
Body language and action says Gautam Gambhir is the real boss here and he owns Afridi forever. pic.twitter.com/WGlt2P66aZ
Two best friends Gambhir & Afridi pic.twitter.com/fluxzXZmOg

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








