
Gautam Gambhir Sri Lanka: पाकिस्तान को पटकने वाली श्रीलंकाई टीम के फैन हुए गौतम गंभीर, मैदान पर लहराया झंडा
AajTak
श्रीलंका ने रविवार को पाकिस्तान को मात देकर छठी बार एशिया कप अपने नाम किया. श्रीलंका के कमाल के प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है, टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रहे गौतम गंभीर ने भी श्रीलंका की जीत का जश्न मनाया और मैदान में ही श्रीलंका का झंडा लहरा दिया.
एशिया कप-2022 के फाइनल में पाकिस्तान की 23 रनों से हार हुई. पहले फील्डिंग में बुरे प्रदर्शन ने पाकिस्तान की हालत खराब की, फिर बल्लेबाजों ने दुर्गति करवा दी. श्रीलंका ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का बेहतरीन खेल दिखाया, उससे हर कोई इस टीम का फैन बन गया है. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी श्रीलंका की जीत का जश्न मनाया. जब पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच खत्म हुआ, तब श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान में ही जश्न मना रहे थे. बड़ी संख्या में श्रीलंकाई फैन्स भी स्टेडियम में थे और स्टैंड्स से ही जश्न में शामिल हुए. इस दौरान इस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे गौतम गंभीर भी वहां दिखे, जिन्होंने श्रीलंकाई फैन्स के सामने श्रीलंका के झंडे को लहराया.
Superstar team…Truly deserving!! #CongratsSriLanka pic.twitter.com/mVshOmhzhe
गौतम गंभीर के इस रिएक्शन को देखकर श्रीलंका के फैन्स काफी खुश हुए और लगातार गौतम गंभीर के साथ जश्न मनाया. गौतम गंभीर ने इसका वीडियो भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि सुपरस्टार टीम, जीत की बिल्कुल हकदार. श्रीलंका ने पूरे टूर्नामेंट में किया है कमाल एशिया कप की जब शुरुआत हुई तब हर कोई यही कह रहा था कि इस बार का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच ही होगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, श्रीलंका ने शुरुआती मैच गंवाने के बाद पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त वापसी की. उसने भारत और पाकिस्तान को सुपर-4 स्टेज पर हराया, उसके बाद फाइनल में पाकिस्तान को पटकनी दी. श्रीलंका की टीम पिछले कुछ वक्त से बदलाव के दौर से गुजर रही है और एक-दो साल से ही एक नई टीम तैयार की जा रही है. ऐसे में अब श्रीलंका की मेहनत के नतीजे दिखने लगे हैं, श्रीलंका इसी साल होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के लिए अभी तक क्वालिफाई नहीं कर पाई है लेकिन यहां वह एशिया कप की चैम्पियन बन गई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









