
Gautam Gambhir, KKR Opening Pair Problem: कोलकाता के लिए पिछले आईपीएल में थी ये टेंशन, गौतम गंभीर ने किया इलाज, अब दूसरी टीमें रो रहीं
AajTak
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 सीजन में अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है. केकेआर ने शुरुआती 11 मुकाबलों में से 8 में जीत दर्ज कर 16 अंक हासिल कर लिए. कोलकाता टीम का यही दमदार प्रदर्शन पिछले आईपीएल सीजन यानी 2023 में बिल्कुल नहीं था. वो प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी...
Gautam Gambhir, KKR Opening Pair Problem: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम का धमाल जारी है. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता टीम ने इस IPL सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.
केकेआर ने अब तक (6 मई) 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 8 में जीत दर्ज की और 16 अंक हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में केकेआर टीम टॉप पर है. अब एक जीत कोलकाता टीम को प्लेऑफ में आधिकारिक तौर पर एंट्री करा देगी.
IPL 2023 में ओपनिंग जोड़ी के लिए जूझ रही थी केकेआर
मगर कोलकाता टीम का यही दमदार प्रदर्शन पिछले आईपीएल सीजन यानी 2023 में बिल्कुल नहीं था. तब इस टीम को अपनी परफेक्ट ओपनिंग जोड़ी के लिए काफी जूझना पड़ा था. यही वजह थी की कोलकाता टीम 2023 सीजन में 14 में से सिर्फ 6 मैच जीती थी और 7वें नंबर पर रही थी.
इस 2023 सीजन में कोलकाता टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर की जगह नीतीश राणा ने संभाली थी. तब श्रेयस चोट के कारण नहीं खेले थे. 2023 सीजन में केकेआर टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग में 8 जोड़ियों को आजमाया था. मगर एक भी टीम के लिए परफेक्ट साबित नहीं हुई.
ओपनिंग में इन 7 खिलाड़ियों को आजमाया था

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









