
Gautam Gambhir KKR Mentor IPL 2024: लखनऊ IPL टीम का साथ छोड़ इस टीम से जुड़े गौतम गंभीर, जानिए किस रोल में उतरेंगे नए सीजन में
AajTak
Gautam Gambhir KKR IPL 2024: गौतम गंभीर आईपीएल 2024 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथ जुड़ गए हैं. वह अपनी पुरानी टीम को अब मेंटरशिप देते हुए नजर आएंगे.
Gautam Gambhir return to KKR as Mentor: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर होंगे. वह इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर की भूमिका निभा रहे थे. लखनऊ की टीम के मेंटर पद को गंभीर ने छोड़ दिया है.
आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने शाहरुख खान से मुलाकात की थी, इसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि वो उस आईपीएल टीम के साथ जुड़ सकते हैं, जिसे उन्होंने कभी खुद अपनी कप्तानी में आईपीएल चैम्पियन बनाया था.
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने आज (बुधवार, 22 नवंबर) घोषणा की कि पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर केकेआर में "मेंटर" के रूप में लौटेंगे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर काम करेंगे.
लखनऊ सुपर जायंट्स की मेंटरशिप छोड़ने के बाद गौतम गंभीर ने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया. जिसमें वो यह पद छोड़ते हुए बेहद भावुक नजर आए.
❤️❤️ LSG Brigade! pic.twitter.com/xfG3YBu6l4
उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखा. उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखा- मेरी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जर्नी खत्म हो गई है. मुझे लखनऊ के खिलाड़ियों, कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े प्रत्येक शख्स से सपोर्ट मिला. मैं डॉ संजीव गोयनका (लखनऊ टीम के मालिक) को थैंक्स कहना चाहूंगा. गंभीर ने आगे लिखा- डॉ गोयनका की लीडरशिप शानदार रही, मैं उम्मीद करता हूं कि लखनऊ की टीम आगे भी अच्छा करेगी, वो LSG फैन्स को गर्व महसूस करवाएगी. टीम को ऑल द बेस्ट.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









