
Gautam Gambhir Interview: कोच पद के लिए गौतम गंभीर का इंटरव्यू... BCCI पहले ही मान चुका सभी शर्तें
AajTak
भारतीय टीम के हेड कोच पद के लिए गौतम गंभीर इस पद के लिए अकेले आवेदक हैं. इस इंटरव्यू में गंभीर के साथ सेलेक्टर पद के लिए एक कैंडिडेट हिस्सा लेगा. हालांकि अभी तक उस शख्स नाम सामने नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर और BCCI की डील पहले ही हो चुकी है. साथ ही भारतीय बोर्ड ने गंभीर की सारी शर्तें भी मान ली हैं.
Gautam Gambhir Interview: भारतीय टीम के हेड कोच पद को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर इस पद के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं. यह इंटरव्यू मुंबई में होगा, जिसे BCCI की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) लेने वाली है. बता दें कि गंभीर इस पद के लिए अकेले आवेदक हैं.
इंटरव्यू के बाद घोषणा कब होगी, इसकी अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं है. तीन सदस्यीय CAC कमेटी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक हैं. आज तक के मुताबिक, इस इंटरव्यू में गंभीर के साथ सेलेक्टर पद के लिए एक कैंडिडेट हिस्सा लेगा. हालांकि अभी तक उस शख्स का नाम सामने नहीं आया है.
द्रविड़ का कार्यकाल इसी महीने होगा खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर और BCCI की डील पहले ही हो चुकी है. साथ ही भारतीय बोर्ड ने गंभीर की सारी शर्तें भी मान ली हैं. गंभीर की मांग थी कि उनको मनमुताबिक सपोर्ट स्टाफ दिया जाए. साथ ही गंभीर ने टीम में कुछ बदलाव की भी बात कही थी.
बता दें कि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो रहा है. द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हेड कोच का पद संभाला था. हालांकि उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक ही था, मगर BCCI ने बढ़ा दिया था.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









