
Gautam Gambhir, India vs New Zealand: गौतम गंभीर गरजे... सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम को साफ शब्दों में दी वॉर्निंग
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इससे पहले बांग्लादेश को टेस्ट और टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. बता दें इसका पहला टेस्ट मुकाबला बुधवार यानी 16 अक्टूबर से खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर और आखिरी यानी तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से होगा.
Gautam Gambhir, India vs New Zealand: भारतीय टीम ने हाल ही में अपने घर में बांग्लादेश को टेस्ट और टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इससे पहले ही भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर जमकर गरजे.
बता दें कि सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर से पुणे और आखिरी यानी तीसरा टेस्ट मैच 1 नवंबर से मुंबई में होगा. आगाज से पहले गंभीर ने साफ शब्दों में कीवी टीम को वॉर्निंग दी है.
भारतीय टीम में एक दिन में 400 से 500 रन बनाने का दम
गंभीर ने सोमवार (14 अक्टूबर) को यह स्पष्ट किया कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपने बल्लेबाजों पर लगाम नहीं लगाएंगे, क्योंकि जितना अधिक जोखिम लिया जाएगा उतना ही फायदा भी होगा. उन्होंने कीवी टीम को वॉर्निंग देते हुए कहा है कि भारतीय टीम में एक दिन में 400 से 500 रन बनाने का दम है.
बता दें कि भारत ने हाल में बारिश से प्रभावित कानपुर टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ इसी तरह का रवैया अपनाया था. इस मैच में बारिश के कारण दो दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी लेकिन भारत ने आखिर में सात विकेट से जीत दर्ज की थी.
गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला से पूर्व संवाददाताओं से कहा, 'हमें उन पर लगाम लगाने की क्या जरूरत है.अगर वह नैसर्गिक क्रिकेट खेल सकते हैं, अगर वह एक दिन में 400 से 500 रन बना सकते हैं तो इसमें क्या गलत है. हम जितना अधिक जोखिम उतना फायदा, जितना जोखिम उतनी असफलता की संभावना का रवैया जारी रखेंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









