
Gautam Gambhir Appointed new head coach: वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर... गौतम गंभीर बने नए हेड कोच, राहुल द्रविड़ की जगह ली
AajTak
Gautam Gambhir Appointed new head coach: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है. वो भारतीय टीम के हेड कोच बन गए हैं. उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है. गंभीर को नया हेड कोच बनाए जाने का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने किया है.
Gautam Gambhir Appointed new head coach: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नई जिम्मेदारी मिली है. वो भारतीय टीम के हेड कोच बन गए हैं. उन्होंने राहुल द्रविड़ की जगह ली है. गंभीर को नया हेड कोच बनाए जाने का ऐलान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने किया है.
बता दें कि भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म गया है. द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद हेड कोच का पद संभाला था. हालांकि उनका कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक ही था, मगर BCCI ने बढ़ा दिया था.
गंभीर की मेंटरशिप में KKR टीम IPL चैम्पियन बनी
द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने की खबरों के साथ-साथ पहले ही गौतम गंभीर के हेड कोच बनने की भी खबरें चल रही थीं. अब जय शाह ने इस बात पर मुहर लगा दी है. फिलहाल भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में जिम्बाब्वे दौरे पर है. इसके बाद श्रीलंका दौरे पर जाएगी. जहां गंभीर अपनी कमान संभालेंगे.
गंभीर IPL 2024 से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटोर बने थे. इसके बाद उन्होंने अपनी मेंटरशिप में KKR टीम को चैम्पियन भी बनाया. गंभीर हेड कोच पद के लिए आवेदन करने वाले अकेले ही उम्मीदवार थे. उन्होंने कोच पद के लिए इंटरव्यू से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.
2011 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली थी मैच विनिंग पारी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









