
Gautam Gambhir: 'धोनी के लिए खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति मैं होउंगा', गौतम गंभीर का बेबाक अंदाज़
AajTak
गौतम गंभीर अपने बेबाक अंदाज के साथ महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है. गंभीर ने धोनी की जबरदस्त तारीफ की है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो धोनी के साथ खड़ा रहूंगा...
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. मुद्दा कोई भी हो, वह खुलकर अपनी बात रखते हैं. फैन्स के बीच हमेशा यह चर्चा रही है कि गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच तालमेल सही नहीं है. दोनों के बीच आपस में बनती नहीं है. इस मामले में भी गौतम गंभीर ने खुलकर अपनी बात सामने रखी है.
गंभीर ने जतिन सप्रू के शो में कहा कि मैं महेंद्र सिंह धोनी का काफी सम्मान करता हूं. मैंने यह बात पहले भी कई बार ऑनएयर कही है. मैं यह बात कहीं भी और कभी भी कह सकता हैं. यदि जरूरत पड़ी तो मैं 138 करोड़ लोगों के सामने भी यह बात कह सकता हूं.
जरूरत पड़ी तो धोनी के साथ खड़ा रहूंगा
गौतम गंभीर ने कहा कि मुझे यह पता है कि उसे इस तरह की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. यदि उसे कभी कोई जरूरत पड़ी भी तो उसके पास में खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति मैं ही रहूंगा. मैं जानता हूं कि उसने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया है. एक इंसान होने के नाते भी उसने बहुत कुछ किया है.
दोनों वर्ल्ड कप विनिंग टीम में रहा जलवा
गौतम गंभीर दो बार वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम सदस्य रहे हैं. दोनों ही वर्ल्ड कप के फाइनल में गंभीर ने मैच विनिंग पारी भी खेली. पहले उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 54 बॉल पर 75 रन जड़े थे. इसके बाद 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में धमाल मचाया. फाइनल में गंभीर ने 122 बॉल पर 97 रन जड़े थे. तब वह सिर्फ तीन रन से शतक से चूक गई थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









