
Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और ऋषभ पंत ने भी दी बधाई
AajTak
गणेश चतुर्थी का पर्व भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. खेल जगत में भी विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे स्टार क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए भक्तों को बधाई दी है. इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर भी भगवान श्री गणेश जी की भक्ति में डूबते नजर आए.
Ganesh Chaturthi: देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. यह त्योहार देश में ही नहीं, विदेशों में भी भारतीय धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन लोग घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं और पूजा-आराधना करते हैं. 10वें दिन अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है.
खेल जगत में भी गणेश चतुर्थी की धूम है. विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए भक्तों को बधाई दी है. इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर भी भगवान श्री गणेश की भक्ति में डूबते नजर आए.
डेविड वॉर्नर ने फोटो शेयर की
वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर गणेश जी के साथ अपनी फोटो शेयर की. फोटो में भगवान गणेश विशाल स्वरूप में दिखाई दे रहे हैं. उनके नीचे डेविड वॉर्नर दोनों हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान वॉर्नर ने अपने देश की जर्सी पहनी हुई है.
तस्वीर में गणेश जी एक विशाल पर्वत पर बैठे नजर आ रहे हैं. वॉर्नर ने फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरे सभी दोस्तों को गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं. आपको ढेर सारी खुशियां मिलें.'
कोहली-पंत ने भी बधाई मैसेज शेयर किया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









