
Fire in Eden Gardens Kolkata: वर्ल्ड कप से पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लगी भयंकर आग, खिलाड़ियों का सामान जलकर खाक
AajTak
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आग लगने की घटना सामने आई है. आग ईडन के ड्रेसिंग रूम में बुधवार रात करीब 11.50 बजे लगी. इसके बाद दमकल की 2 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ.
Kolkata Eden gardens fire: 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भी वर्ल्ड कप के कई मैच होने हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले ईडन गार्डन्स में आग लगने की घटना सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग (9 अगस्त) की रात करीब 11.50 बजे लगी. इसके बाद दमकल की 2 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं. इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ.
दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रेनोवेशन का काम चल रहा था. इसी बीच बुधवार देर रात ईडन के ड्रेसिंग रूम में आग लग गई. जो लोग वहां काम कर रहे थे, उन्होंने सबसे पहले आग देखी. इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड ने दो इंजन के माध्यम से आग पर काबू पा लिया.
बताया जा रहा है कि आग ड्रेसिंग रूम की फॉल्स सीलिंग में लगी जहां क्रिकेटरों के उपकरण रखे हुए थे. हालांकि नुकसान उतना बड़ा नहीं था, लेकिन वहां मौजूद खिलाड़ियों का सारा सामान जल गया. शुरुआत में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. हालांकि इस घटना ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए नवीनीकरण कार्य के दौरान ईडन के बुनियादी ढांचे पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कैसे लगी आग, उठे सवाल...ईडन में होने पांच मैच
अचानक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. वर्ल्ड कप महज 2 महीने में शुरू हो जाएगा. ईडन में 5 अहम मैच खेले जाने हैं इसलिए अब रेनोवेशन का काम जोर-शोर से चल रहा है. ईडन का नवीनीकरण 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस बीच, आईसीसी प्रतिनिधियों ने काम की प्रगति पर संतोष जताया है. वे अगले महीने फिर आएंगे. उससे पहले आग लगने की घटना ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की टेंशन बढ़ा दी है.
दरअसल, CAB वर्ल्ड कप से पहले प्रबंधन में कोई गलती नहीं करना चाहता. रात में आग लगने की खबर मिलते ही संयुक्त सचिव देबब्रत दास पहुंचे. आग लगने की घटना पर उन्होंने चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और देखा जाएगा कि आग कैसे लगी. ईडन गार्डन्स में होने हैं ये वर्ल्ड कप मैच 28 अक्टूबर: नीदरलैंड्स vs बांग्लादेश 31 अक्टूबर: पाकिस्तान vs बांग्लादेश 5 नवम्बर: भारत vs साउथ अफ्रीका 11 नवम्बर: इंग्लैड vs पाकिस्तान 16 नवम्बर: सेमीफाइनल 2

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









