
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप का एंथम 'लाइट द स्काई' रिलीज, नोरा फतेही ने किया है धांसू परफॉर्मेंस
AajTak
कतर में नवंबर-दिसंबर के महीने में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन होना है. अब इस वर्ल्ड कप 2022 के लिए एंथम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज कर दिया गया है. खास बात यह है कि लाइट द स्काई' गाने में बालीवुड एक्ट्रेस और डांस नोरा फतेही ने भी परफॉर्म किया है. फीफा ने इस एंथम को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.
कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए एंथम सॉन्ग 'लाइट द स्काई' रिलीज कर दिया गया है. खास बात यह है कि लाइट द स्काई' गाने में बालीवुड एक्ट्रेस और डांस नोरा फतेही ने भी परफॉर्म किया है. नोरा फतेही इस गाने में डांस करती और गाना गाती नजर आ रही हैं. इस गाने को सात सितंबर (शुक्रवार) को रिलीज किया गयाा.
'लाइट द स्काई' गाने का निर्माण रेडऑन ने किया है. रेड ऑन ने फीफा के गानों पर पहले भी काम किया है. जैसे शकीरा के वाका वाका और ला ला ला. फीफा ने इस एंथम को अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर शेयर किया है. गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 22 नवंबर 2022 से हो रहा है.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के एंथम में आने के साथ ही नोरा फतेही शकीरा और जेनिफर लोपेज के क्लब में शामिल हो गई हैं. शकीरा ने साउथ अफ्रीका में आयोजित 2010 के फीफा वर्ल्ड कप का एन्थम सॉन्ग 'वाका-वाका' में परफॉर्म किया था. वहीं जेनिफर लोपेज फीफा वर्ल्ड कप 2014 के एंथम सॉन्ग 'वी आर वन' में रैपर पिटबुल के साथ नजर आई थीं.
नोरा फतेही वर्तमान में करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ झलक दिखला जा सीजन 10 में जज के रूप में नजर आ रही हैं. हाल ही में, उन्होंने फिल्म थैंक गॉड के 'मानिके' गाने में अपने सिज़लिंग डांस मूव्स से भी दर्शकों को प्रभावित किया. श्रीलंकाई गायक योहानी और जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया गाना 'मानिके' 2021 के वायरल गीत 'मनिका मगे हिते' का रीक्रिएटेड वर्जन है.
इसी महीने रिलीज होगी 'थैंक गॉड' मूवी
थैंक गॉड फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह मूवी इसी महीने 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर का अनावरण किया, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी. इस दिवाली सीजन में अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' भी रिलीज होगी जिसके चलते 'थैंक गॉड' के लिए सफर आसान नहीं रहने वाला है. राम सेतु मूवी में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा लीड रोल में हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









