
Fakhar Zaman Pakistan Team T20 World Cup: पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले ये स्टार प्लेयर बाहर
AajTak
पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना चौथा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है. यह मैच सिडनी में गुरुवार को खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान टीम के स्टार बल्लेबाज फखर जमां चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे...
Fakhar Zaman Pakistan Team T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर होने की कगार पर खड़ी है. उसका अगला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 अक्टूबर को होना है. मगर उससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है.
पाकिस्तान टीम के स्टार प्लेयर फखर जमां चोट के कारण अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. फखर जमां को एशिया कप के दौरान घुटने में चोट लगी थी, जो अब उभर आई है. इसके कारण उन्हें अगले मैच से बाहर बैठना पड़ेगा. यह बात पाकिस्तान टीम के डॉक्टर नजीब सूमरो ने कही.
फखर को एशिया कप में लगी थी चोट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मेडिकल ऑफिसर सूमरो ने सिडनी में मीडिया से कहा, 'हम जानते हैं कि फखर जमां को करीब 7 सप्ताह पहले एशिया कप के दौरान चोट लगी थी. उन्होंने बहुत ही बहादुरी और कड़ी मेहनत के साथ टीम में वापसी की थी. उनका रिहैब भी शानदार रहा था. इसके बाद ही टीम में वापस लाया गया था.'
डॉक्टर सूमरो ने कहा, 'जाहिर है कि किसी भी घुटने की चोट के साथ 100 प्रतिशत ठीक होने में समय लगता है. फखर और टीम ने टूर्नामेंट में आने वाले रिस्क को समझा और उन्हें टूर्नामेंट के लिए शामिल किया गया. आपने देखा कि उसने पिछले मुकाबले में कैसा प्रदर्शन किया था. दुर्भाग्य से थोड़ा सा ट्विस्ट आया है और उनकी चोट बढ़ गई है. हमने उसका स्कैन कराया है. इसमें कोई नई चोट नहीं दिखी है. हालांकि वह 100 प्रतिशत ठीक महसूस नहीं कर पा रहा है.'
अगला मैच नहीं खेल पाएंगे फखर जमां

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









