
European Cricket Viral Video: पिच के इर्द-गिर्द ही घूमती रही बॉल, बल्लेबाजों ने ले लिए 3 रन, हंसा देगा ये Video
AajTak
यूरोपियन क्रिकेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बल्लेबाज यहां तीन रन दौड़ ले रहे हैं और वो भी ऐसी परिस्थितियों में कि आपको देखकर हंसी आ जाएगी.
क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसे पल देखने को मिलते हैं, जहां हर किसी की हंसी छूट जाती है. कुछ कॉमेडी ऑफ एरर्स तो ऐसे भी होते हैं, जहां देखने वालों के दिमाग भी चकरा जाए. ऐसा ही कुछ हुआ है यूरोपियन लीग में. यहां बल्लेबाजों ने कुछ ऐसा किया जिस देख हर कोई हैरान रह गया.
दरअसल, यूरोपियन लीग में जब एक मैच चल रहा था तब बॉल पिच के इर्द-गिर्द ही रही, कभी विकेटकीपर तो कभी बॉलर के पास. और इस बीच में क्रीज़ पर खड़े बल्लेबाजों ने तीन रन दौड़कर ले लिए. ये नज़ारा देख हर कोई हैरान था, कमेंटेटर भी अपना माथा पकड़ बैठे. इस वाकये का वीडियो वायरल है, लेकिन ये पूरा ड्रामा कैसे हुआ... हम आपको बताते हैं.
They sneaked in 3️⃣ runs out of nowhere!!🤯😆 @CzechCricket#EuropeanCricketSeries #CricketInCzechRepublic pic.twitter.com/Ld3olDLeuT
Vinohrady vs Prague Barbarians के बीच चल रहे मैच में जब PRB टीम की बैटिंग चल रही थी, उस वक्त तीसरे ओवर की पहली बॉल पर स्पिनर ने जब गेंद फेंकी, तब वह मिस होकर सीधा विकेटकीपर के पास गई. विकेटकीपर ने स्टम्प की ओर थ्रो किया, वह वहां नहीं लगी और इतने में बल्लेबाज दौड़ पड़े. यहां से बॉल बॉलर के पास गई, उसने थ्रो की तो उसकी भी थ्रो मिस हो गई और बल्लेबाज दौड़ पड़े. बॉल एक और फील्डर के पास गई, उसकी भी थ्रो मिस हो गई और बल्लेबाज फिर दौड़ पड़े. गजब की बात ये है कि ये सब पिच के इर्द-गिर्द ही हो रहा था. यानी जहां पर बॉलर, कीपर और स्लिप खड़ी होती है उसके आसपास ही ये बॉल बार-बार घूम रही थी. और बल्लेबाज रन बनाए जा रहे थे. इसका वीडियो वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैन्स भी हंस कर लोटपोट हो गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









