
England vs USA Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में मिली पहली सेमीफाइनलिस्ट टीम... इंग्लैंड ने 58 गेंदों में अमेरिका को पटका
AajTak
England vs USA Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम ने सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार (23 जून) को अमेरिकी टीम को 9.4 ओवरों में ही 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इस तरह इंग्लैंड इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है.
England vs USA Match Highlights: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम ने धमाल कर दिया है. उसने सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार (23 जून) को अमेरिकी टीम को 9.4 ओवरों में ही 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है.
इस तरह इंग्लैंड इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. सुपर-8 का अगला मैच 24 जून की सुबह वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच होगा. यह मैच जीतने वाली टीम भी सेमीफाइनल में एंट्री करेगी और वो दूसरी टीम बनेगी.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
क्रिस जॉर्डन ने जमाई दमदार हैट्रिक
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अमेरिकी टीम 18.5 ओवर में 115 रन बनाकर ही ढेर हो गई. टीम के लिए नीतीश कुमार ने 30 और कोरी एंडरसन ने 29 रन बनाए. मगर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉर्डन के आगे अमेरिकी टीम बेबस दिखी. जॉर्डन ने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट झटके.
इस दौरान उन्होंने हैट्रिक भी ली. जॉर्डन ने अली खान, नोस्थुश केंजिगे और सौरभ नेत्रवलकर को लगातार गेंदों पर आउट कर हैट्रिक लगाई. बता दें कि जॉर्डन टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं. यह टी20 वर्ल्ड कप में ओवरऑल 9वीं हैट्रिक है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









