
England vs Sri Lanka LIVE Score, World Cup 2023: श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच आज 'करो या मरो' का मैच, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
ENG vs SL LIVE Score, World Cup 2023 England vs Sri Lanka: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में आज इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से है. बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
ENG vs SL LIVE Score, World Cup 2023 England vs Sri Lanka: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. आज (26 अक्टूबर) वर्ल्ड कप में श्रीलंका और इंग्लैंड का मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
इंग्लैंड और श्रीलंका का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दोनों टीमों ने अबतक चार-चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें तीन में हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका को इकलौती जीत नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली थी. वहीं इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराकर जीत का स्वाद चखा था. अब दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण रहने जा रहा है.
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक/लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड विली/मोईन अली, क्रिस वोक्स/सैम कुरेन, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड.
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11: पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजया डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा/डुनिथ वेलालगे, महेश तीक्ष्णा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









