
England vs Australia Ashes Series 2023: स्टुअर्ट ब्रॉड ने जीत के साथ ली विदाई, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ
AajTak
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में 49 रनों से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने अपने दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड कोयादगार विदाई दी. ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी.
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच में 49 रनों से हरा दिया है. लंदन के ओवल मैदान पर हुए मैच में 384 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी 334 रनों पर सिमट गई. मुकाबले में जीत हासिल करके इंग्लैंड टीम ने अपने दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को यादगार विदाई दी. खास बात यह रही कि ब्रॉड ने ही आखिरी के दो विकेट (टॉड मर्फी और एलेक्स कैरी) चटकाए. ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटी.
मुकाबले के आखिरी दिन (31 जुलाई) ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 263 रन था और वह जीत की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन ट्रेविस हेड (43) के आउट होते ही पारी कंगारू टीम की पारी लड़खड़ा गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए. वहीं डेविड वॉर्नर (60) और स्टीव स्मिथ (54) के बल्ले से भी उपयोगी रन निकले. इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने दूसरी पारी में चार और मोईन अली ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया. क्रिस वोक्स और मिचेल स्टार्क प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए.
A fairytale ending for a legend of the game. Broady, thank you ❤️ #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/RUC5vdKj7p
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने टेस्ट मैचों में 604 विकेट्स के साथ विदाई ली. ब्रॉड ने साल 2007 श्रीलंका के खिलाफ मैच से अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर (200), जेम्स एंडरसन (183*), रिकी पोंटिंग (182), स्टीव वॉ (168) के बाद छठे नंबर पर हैं. ब्रॉड ने 167 टेस्ट में 604, 121 वनडे इंटरनेशनल में 178 और 56 टी20 इंटरनेशनल में 65 विकेट लिए.
स्टुअर्ट ब्रॉड हमवतन जिमी एंडरसन के बाद टेस्ट इतिहास में 600 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे तेज गेंदबाज हैं. कुल मिलाकर वह टेस्ट क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. ब्रॉड के अलावा मुरलीधरन, शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और एंडरसन ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









