
England vs Australia Ashes Series 2023: उस्मान ख्वाजा ने तोड़ा 'बैजबॉल' का गुरूर... कमिंस ने किया इंग्लैंड को चारों खाने चित
AajTak
एशेज सीरीज 2023 सीजन का पहला मैच एजबेस्टन में खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. इस मैच के हीरो उस्मान ख्वाजा रहे, जिनके आगे मेजबान इंग्लैंड टीम पस्त नजर आई. इंग्लैंड के पास यह मैच जीतने का मौका था, लेकिन ख्वाजा और पैट कमिंस ने उनका सपना तोड़ दिया...
England vs Australia Ashes Series 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज सीरीज 2023 सीजन में जीत के साथ आगाज किया है. इंग्लैंड के खिलाफ हुए सीरीज पहले बर्मिंघम टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने 2 विकेट से शानदार अंदाज में जीत दर्ज की है. इस मैच में पूरी तरह से कंगारू टीम के ओपनर उस्मान ख्वाजा का जलवा रहा है, जिन्होंने दोनों पारियों में दमदार पारी खेली.
इसके बाद दूसरे हीरो कप्तान पैट कमिंस रहे, जिन्होंने नाथन लियोन के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 55 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की और टीम को जीत दिलाई. कमिंस 44 और लियोन 16 रन बनाकर नाबाद रहे.
बता दें कि इस टेस्ट सीरीज के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे सीजन का भी आगाज हो गया है. इस बर्मिंघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 393 रन बनाकर पहली पारी घोषित की थी. इसके जवाब में कंगारू टीम ने पहली पारी में 386 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 7 रनों की बढ़त मिली थी.
ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता मैच
इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बुरी तरह ढेर हुई. मेजबान टीम दूसरी पारी में 273 रन ही बना सकी. इस तरह पहली पारी में मिली 7 रनों की बढ़त के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रनों का टारगेट सेट हुआ. इसके जवाब में कंगारू टीम ने 5वें दिन 8 विकेट गंवाकर 282 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया.
एजबेस्टन टेस्ट मैच का हाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









