
England vs Australia 4th Test: 'बैजबॉल' ने ऑस्ट्रेलिया का बजाया बैंड, दूसरे दिन इंग्लैंड ने जमकर कूटे रन
AajTak
मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने रनों की बारिश कर दी. इंग्लैंड ने 72 ओवरों में ही 384 रन बना दिए और ऑस्ट्रेलिया पर अच्छी खासी बढ़त भी बना ली. स्टम्प के समय तक बेन स्टोक्स 27 और हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर खेल रहे थे.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में दूसरे दिन (20 जुलाई) का खेल पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा. दूसरे दिन स्टम्प के समय तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 384 रन बना लिए थे. बेन स्टोक्स 27 और हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया से 67 रन आगे हो चुका है.
इंग्लैंड ने 5 से ज्यादा के एवरेज से कूटे रन
दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 'बैजबॉल' क्रिकेट का नजारा पेश किया. इंग्लैंड ने 72 ओवरों में ही 384 रन बना दिए और इस दौरान उसका रनरेट 5.33 का रहा. इंग्लैंड की ओर से ओपनर जैक क्राउली ने सिर्फ 182 गेंदों पर 189 रन बना दिए, जिसमें 21 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.
क्राउली ने पहले मोईन अली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की. फिर अनुभवी बल्लेबाज जो रूट के संग उन्होंने 206 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. मोईन ने 82 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल थे. वहीं जो रूट ने 95 गेंदों पर 84 रन बनाए. रूट ने अपनी पारी में 8 चौके और एक सिक्स लगाया. क्राउली और रूट के सामने कंगारू गेंदबाज बेबस नजर आए.
The only way to get him out 😉 Nothing you can do about those, Joe... #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/2RYAhrfHcM
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी दिन के पहले सत्र में 317 रनों पर सिमट गई थी. मिचेल मार्श और मार्नस लाबुशेन ने 51-51 रनों की पारियां खेलीं. वहीं ट्रेविस हेड (48), मिचेल स्टार्क (36*) और स्टीव स्मिथ (41) के बल्ले से भी अहम रन निकले. इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









