
England Team in India for Test Series: टेस्ट सीरीज के लिए भारत लौटी इंग्लैंड टीम... पाकिस्तानी मूल के रेहान अहमद को एयरपोर्ट पर रोका
AajTak
भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती 2 मुकाबलों के बाद सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा. दूसरा मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम प्रैक्टिस के लिए अबु धाबी लौट गई थी. मगर अब तीसरे मैच के लिए राजकोट पहुंच गई है.
England Team in India for Test Series: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम एक बार फिर भारत लौट आई है. यह इंग्लिश टीम अभी भारतीय दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती 2 मुकाबलों के बाद सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा.
दूसरा मैच हारने के बाद इंग्लैंड की टीम प्रैक्टिस के लिए अबु धाबी लौट गई थी. मगर अब तीसरे मैच के लिए राजकोट पहुंच गई है. मगर इसी दौरान इंग्लैंड टीम के स्टार स्पिनर रेहान अहमद को राजकोट एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था.
सिंगल वीजा एंट्री के कारण रेहान को रोका
दरअसल, पाकिस्तानी मूल के रेहान अहमद के पास सिंगल एंट्री वीजा ही था. इसी कारण उनको एयरपोर्ट पर रोका गया था. राजकोट एयरपोर्ट पर इंग्लिश क्रिकेटर रेहान अहमद को 2 घंटे से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने तत्काल वीजा की कार्रवाई की. इसके बाद रेहान अहमद को वीजा दिया गया और फिर उन्हें जाने दिया गया. बता दें कि सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तानी मूल के ही शोएब बशीर को भी वीजा के कारण अबु धाबी में रुकना पड़ा था. हालांकि कुछ दिन बाद वीजा मिला और फिर वो भारत आए. इसके बाद उन्होंने दूसरा टेस्ट भी खेला था.
आज दोपहर को होगी दोनों टीमों की प्रेस कॉफ्रेंस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









