
England Squads for Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल से पहले ही इंग्लैंड टीम घोषित... भारत दौरे के लिए भी अंग्रेज टीम का ऐलान
AajTak
England Squads for Champions Trophy 2025: अगले साल के शुरुआत में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही भारत दौरे के लिए भी वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है.
England Squads for Champions Trophy 2025: अगले साल के शुरुआत में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही भारत दौरे के लिए भी वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है.
भारत के खिलाफ सीरीज और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड टीम की कप्तानी जोस बटलर संभालेंगे. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी दोनों स्क्वॉड में जगह मिली है. उनके अलावा वनडे टीम में हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, फिल साल्ट और मार्क वुड जैसे स्टार प्लेयर भी शामिल हैं.
भारत दौरे पर सबसे पहले होगी टी20 सीरीज
बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च में खेली जाएगी. इसकी मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा. भारतीय टीम अपने सभी मैच दूसरे देश में खेलेगी. चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल अब तक आया नहीं है. मगर उससे पहले ही इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. टी20 के बाद भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. चैम्पियंस ट्रॉफी भी वनडे फॉर्मेट में होगी. ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए एक प्रैक्टिस के तौर पर होने वाली है. सीरीज का पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में होगा,
बेन स्टोक्स चोट के कारण दोनों स्क्वॉड से बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









