
England Players in IPL 2024: आईपीएल प्लेऑफ से पहले 5 टीमों को तगड़ा झटका! 4 विदेशी प्लेयर घर लौटे, 4 जल्द लौटेंगे
AajTak
England Players in IPL 2024: आईपीएल 2024 के ठीक बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा. इसी टूर्नामेंट को लेकर इंग्लैंड के सभी प्लेयर घर लौट रहे हैं, जहां वो नेशनल ड्यूटी के तहत अपनी टीम को जॉइन करेंगे. इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप के लिए पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
Jos Buttler, England Players in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब अपने प्लेऑफ राउंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 19 मई को होगा. मगर अभी सिर्फ एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ही प्लेऑफ में जगह पक्की की है.
मगर इस प्लेऑफ राउंड से पहले IPL में खेल रहे इंग्लैंड के 8 खिलाड़ियों को घर लौटना है. इनमें से 4 वापस जा चुके हैं. जबकि अगले 4 इस हफ्ते जा सकते हैं. घर लौटने वाले 4 प्लेयर जोस बटलर, रीस टॉपली, विल जैक्स और लियाम लिविंगस्टोन हैं.
ये 4 इंग्लिश खिलाड़ी अपने घर लौट गए
बटलर राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल रहे थे. जबकि टॉपली और जैक्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए धूम मचाई. लिविंगस्टोन इस IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेले थे. ऐसे में इन तीन टीमों को तगड़ा झटका लगा है.
राजस्थान भी लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. बेंगलुरु अब भी रेस में है. जबकि पंजाब बाहर हो गई है. दूसरी ओर मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन और फिल साल्ट इस हफ्ते घर लौट सकते हैं. मोईन इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), बेयरस्टो और सैम करन पंजाब किंग्स और साल्ट कोलकाता टीम के लिए खेल रहे हैं.
वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान सीरीज खेलेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









