
ENG vs PAK Test Series: इंग्लिश खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध! मुल्तान में टीम होटल के पास हुई गोलीबारी
AajTak
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज (9 दिसंबर) से शुरू हो रहा है. इस मुकाबले से पहले एक चिंतानजक खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुल्तान में इंग्लिश टीम के होटल से लगभग एक किमी की दूरी पर गोलीबारी हुई है. जब यह वाकया हुआ उस समय इंग्लिश टीम प्रैक्टिस के लिए निकलने की तैयारी में जुटी हुई थी.
इंग्लैंड की टेस्ट टीम का मौजूदा पाकिस्तान दौरा किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोर रहा है. अब मुल्तान में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन से पहले यानी कि गुरुवार को गोलियां चलने की आवाज सुनी गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुल्तान में जहां यह वाकया हुआ, वहां से इंग्लिश टीम के होटल की दूरी सिर्फ एक किलोमीटर है. गौरतलब है कि इंग्लिश टेस्ट टीम 17 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई हुई है.
PAK पुलिस ने चार को किया अरेस्ट
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार यह फायरिंग दो गुटों के बीच हुई है और पाकिस्तान पुलिस ने इस घटना के मद्देनजर चार गिरफ्तारियां की हैं. इंग्लैंड टीम के प्रैक्टिस करने के लिए होटल से निकलने से पहले गोलियों की आवाज सुनी गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड की टीम के अभ्यास सत्र पर इस घटना का कोई प्रभाव नहीं पड़ा. इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कथित तौर पर पाकिस्तान के चल रहे दौरे के लिए प्रेसिडेंट लेवल की सुरक्षा प्रदान की गई है.
मार्क वुड इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में
दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट की बात करें तो इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए मार्क वुड को अपनी प्लेइंग-11 में शामिल किया है. वुड ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन की जगह ली है जिन्हें रावलपिंडी में हुए पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी. पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 74 रनों से जीत हासिल की थी. ऐसे में अगर इंग्लैंड टीम यह मुकाबला जीत लेती है तो वह टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लेगी.
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, 'आपके स्क्वॉड में ऐसे प्लेयर का होना एक बड़ा बोनस होता है जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हो. जिस तरह से वुड गेंदबाजी करते है, वह हमारे लिए बहुत बड़ा होने वाला है. वह 20 विकेट लेने की हमारी काबिलियत में इजाफा करने जा रहे हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









