
ENG vs PAK T20 WC: 'दुख होता है कि हम...', फाइनल में हार के बाद छलका पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का दर्द
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में हार के लिए बाबर आजम ने अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया. पाकिस्तानी कप्तान का मानना था कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में बहुत अधिक डॉट गेंदें खेलीं.
पाकिस्तान टीम का दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार (13 नवंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने पांच विकेट से पराजित किया. पाकिस्तान टीम की हार की मुख्य वजह उसके बल्लेबाज रहे जिनका इस बड़े मुकाबले में प्रदर्शन निराशाजनक रहा. हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अपनी प्रतिक्रिया दी.
बाबर आजम ने फाइनल में हार के लिए अपने बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया. बाबर ने कहा कि उनकी टीम फाइनल में मिनिमम 20 रन शॉर्ट थी. देखा जाए तो खुद बाबर आजम भी फाइनल मुकाबले में संघर्ष करते दिखाई दिए. बाबर ने 32 रन बनाने के लिए 28 गेंदें खेल लीं. उन्हें आदिल राशिद ने कॉट एंड बोल्ड आउट किया.
एशिया कप में भी नहीं फिनिश कर पाए: बाबर
बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमे मोमेंटम नहीं मिला क्योंकि विकेट्स गिरीं. हमने जो टारगेट सेट करने की सोची थी वो हासिल नहीं कर पाए. सेट बैटर के लिए आसान था लेकिन नए के लिए मुश्किल हो रहा था. हम बैटिंग में मैच हार गए. हमें गर्व है कि फाइनल तक यहां पहुंचे. लेकिन दुख होता है हम फिनिश नहीं कर पाए जैसे एशिया कप में भी फिनिश नहीं कर पाए थे.'
क्लिक करें- बेन स्टोक्स ने 2016 के फाइनल में खाए थे 4 सिक्स, अब इंग्लैंड को बनाया चैम्पियन पाकिस्तानी कप्तान ने स्वीकार किया कि इस फाइनल मुकाबले में उनकी टीम ने बीच के ओवरों में बहुत अधिक डॉट गेंदें खेलीं. बाबर कहते हैं, 'हमारा मिडिल ऑर्डर में डॉट बॉल ज्यादा हो गया.हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए. नए बल्लेबाज को सेटल होने में दो तीन बॉल लग जाते हैं. शाहीन की चोट के चलते हमें गेंदबाज की जरूरत थी, इसलिए हमने इफ्तिखार को लगाया.'
बाबर ने इंग्लिश टीम को दी बधाई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








