
ENG vs PAK Final T20 WC: 'ये स्टोक्स का निजाम है', पाकिस्तान की हार पर फैन्स ने लिए मजे, मीम्स की बरसात
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही बाबर ब्रिगेड का दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूट गया. पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की जमकर बरसात हो रही है.
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार (13 नवंबर) को एमसीजी में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया. मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 138 रनों का टारगेट मिला था जिसे उसने छह गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया.
पाकिस्तान टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है और फैन्स पाकिस्तान टीम के मजे ले रहे हैं. किसी ने इंग्लैंड की जीत को रियल मिस्टर बीन की जीत कहा. एक फैन ने इसे बेन स्टोक्स का निजाम बताया. कुछ फैन्स ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि ये साल 1992 नहीं है.
Real Mr. Bean wins the match 😂#EngvsPak #PAKvENG #PKMKBForever pic.twitter.com/wAHt10doym
Not Qudrat, but it is Ben Stokes ka nizzaam today. #T20WorldCupFinal #PAKvENG
टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 45 रनों के स्कोर पर ही तीन विकेट खो दिए थे. लेकिन बेन स्टोक्स ने एक एंड संभाले रखकर टीम को जीत दिलाई. पहले बेन स्टोक्स ने हैरी ब्रूक के साथ 39 रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला. ब्रूक के आउट होने के बाद बेन स्टोक्स और मोईन अली के बीच पांचवें विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई जिसने इंग्लैंड की जीत सुनिश्चित कर दी. बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रन बनाए.
For the folks who are still in 1992.#PKMKBForever#PAKvENG #EngvsPak pic.twitter.com/jhwMzKI6jG

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









