
ENG vs PAK 1st Test: 'मुश्किल होती है जब विपक्षी टीम...', हार के बाद PAK कप्तान बाबर आजम का छलका दर्द
AajTak
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट मैच में 74 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का दर्द छलका है. बाबर ने कहा है कि जब विपक्षी टीम सात रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बना रही हो तो जीतना मुश्किल हो जाता है. इंग्लिश बल्लेबाजों ने इस टेस्ट मैच में काफी तूफानी बैेटिंग की थी.
पाकिस्तान को रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 74 रन से हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान को मुकाबला जीतने के लिए 343 रनों की दरकार थी लेकिन उसकी पूरी टीम मैच के आखिरी सेशन में 268 रनों पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली, दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 9 दिसंबर से मुल्तान में खेला जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली इस हार को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का दर्द छलका है. बाबर ने कहा है कि जब विपक्षी टीम सात रन प्रति ओवर पर चल रही हो तो जीतना मुश्किल हो जाता है. गौरतलब है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों में इस टेस्ट मैच में वनडे स्टाइल में बैटिंग करते हुए जमकर पाकिस्तानी बॉलर्स की धुनाई की.
क्लिक करें- इंग्लैंड का धमाल, रोमांचक टेस्ट मैच में पाकिस्तान को उसके घर में धूल चटाई
बाबर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम अपने प्लान्स पर टिके रहने की कोशिश करते हैं. मुश्किल तब होती है जब विपक्षी टीम 7 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाती है. हमें दूसरी पारी में मौका मिला था लेकिन अंत में अच्छी साझेदारी नहीं हुई. हमारे लिए बहुत सारे पॉजिटिव रहे हैं. हमारे बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. गेंदबाजों ने भी बहुत अच्छा खेल दिखाया.'
हम सही लय में नहीं थे: बाबर आजम
28 साल के बाबर आजम ने कहा कि पाकिस्तानी टीम उतने अच्छे लय में नहीं थी हालांकि बाबर ने गेंदबाजों की तारीफ की जिन्होंने चोटिल हारिस रऊफ की अनुपस्थिति के बावजूद अच्छी गेंदबाजी का प्रयास किया था. बाबर ने बताया. 'हम सही लय में नहीं थे. हमारे पास दूसरी पारी में सुनहरा मौका था, लेकिन सत्र दर सत्र हमने विकेट गंवाए. हमारा गेंदबाजी यूनिट युवा है. दुर्भाग्य से हारिस ने पहली पारी में खुद को चोटिल कर लिया.सारा श्रेय उन गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हारिस के बिना प्रयास किया.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









