
Eng vs NZ, World Cup 2023 Opening Match: वर्ल्ड कप का आगाज आज... इंग्लैंड को इस बार पुराने दुश्मन से कोई नहीं बचा पाएगा
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज होगा. पहला मुकाबला जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड और केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. इंग्लैंड ने पिछले यानी 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को ही हराया था....
England vs New Zealand, World Cup 2023 Opening Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज (5 अक्टूबर) होगा. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. केन विलियमसन की कप्तानी वाली कीवी टीम ने पिछली बार यानी वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल खेला था. तब इंग्लैंड के हाथों ही हार मिली थी.
वह मैच काफी विवादास्पद रहा था. तब मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ था. इत्तेफाक की बात यह थी कि सुपर ओवर भी टाई हो गया था. तब बाउंड्री काउंट नियम से इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था. जिसकी हर तरफ आलोचना हुई थी.
आलोचना के बाद वो बाउंड्री काउंट नियम ही हटा दिया था. ऐसे में एक बार फिर यह दोनों पुरानी दुश्मन टीमें इस बार वर्ल्ड कप का ओपनिंग मुकाबला खेलेंगी. इस बार वो नियम भी नहीं है, जिसके चलते इंग्लैंड विजेता बना था. ऐसे में कीवी टीम अपनी उस पुरानी हार का बदला लेने का सुनहरा मौका है.
पहली बार भारत अकेले कर रहा मेजबानी
बता दें कि इस बार वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. पहली बार ऐसा हो रहा जब भारत पूरे वर्ल्ड कप की अकेले ही मेजबानी करने जा रहा है. इससे पहले उसने 1987, 1996 और 2011 के वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी. वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें भाग लेने जा रही हैं.
इनमें से 8 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि श्रीलंका और नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर के जरिए इस मेगा इवेंट के लिए जगह पक्की की. क्वालिफायर राउंड में वेस्टइंडीज की टीम हारकर बाहर हो गई है. दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन विंडीज टीम इतिहास में पहली बार कोई वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









