
Eng vs NZ Test Series: इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का किया सूपड़ा साफ, जॉनी बेयरस्टो ने बनाया महारिकॉर्ड
AajTak
इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है. जॉनी बेयरस्टो ने दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के लिए तूफानी बैटिंग का नजारा पेश किया.
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को तीसरे टेस्ट मैच में सात विकेट से करारी मात दे दी है. हेडिंग्ले में सोमवार को मुकाबले के पांचवें दिन इंग्लिश टीम ने 296 रनों के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. इस शानदार जीत के साथ ही इंग्लैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया कर दिया.
बेयरस्टो ने 30 बॉल पर जड़ दिया अर्धशतक
टारगेट का पीछा करने के दौरान इंग्लिश टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने एकबार फिर आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. बेयरस्टो ने 44 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली. बेयरस्टो ने इस दौरान महज 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया. यह इंग्लिश टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा. इयान बॉथम इंग्लैंड के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर हैं. बॉथम ने साल 1981 में भारत के खिलाफ 28 बॉल पर अर्धशतक जड़ दिया था.
रूट ने भी खेली शानदार पारी
दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए पूर्व कप्तान जो रूट ने भी नाबाद 86 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जॉनी बेयरस्टो फिलहाल काफी खतरनाक फॉर्म में ने पहली पारी में भी जॉनी बेयरस्टो ने 162 रनों का अहम योगदान दिया था. उससे पहले नॉटिंघम में खेले गए इंग्लैंड दूसरी पारी में भी उन्होंने 136 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया.
संक्षिप्त स्कोर:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








