
Eng vs NZ Ben Stokes: बेन स्टोक्स ने की ऐसी हरकत...याद आ गया 2019 का वर्ल्ड कप, Video
AajTak
2019 विश्व कप फाइनल मेें मार्टिन गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बैट से लगकर चौके के लिए चला गया था. बाद में न्यूजीलैंड को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन (4 मई) एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने 2019 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला दी. वह फाइनल मुकाबला सुपर ओवर में गया था, जहां इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने बराबर स्कोर किए थे. बाद में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के नियम के तहत इंग्लिश टीम को विजेता घोषित किया गया था.
यह पूरा वाकया इंग्लैंड की चौथी पारी के 43वें ओवर में घटा, जब स्ट्राइक पर जो रूट मौजूद थे और नॉन स्ट्राइकर एंड पर कप्तान बेन स्टोक्स. ट्रेंट बोल्ट के उस ओवर की पहली गेंद पर जो रूट ने पुल शॉट खेला और गेंद स्क्वायर लेग की ओर गई. इस दौरान बेन स्टोक्स रन लेने के लिए क्रीज से निकल आए थे, लेकिन खतरे को भांपते हुए वह अपनी क्रीज में जाने का प्रयास करने लगे.
इसी बीच फील्डर ने भी स्टोक्स को क्रीज से बाहर देखकर गेंद को स्टंप पर थ्रो किया, लेकिन गेंद स्टोक्स से बल्ले से टकरा गई और उसकी दिशा बदल गई. इस घटना के बाद स्टोक्स ने अपने हाथ खड़े हुए इशारा किया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी. सोशल मीडिया पर इस वाकये का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
2019 विश्व कप फाइनल के आखिरी ओवर की दूसरी आखिरी गेंद पर स्टोक्स ने डीप मिड विकेट पर शॉट खेला था और मार्टिन गप्टिल ने गेंद को विकेटकीपर के छोर पर फेंकी. स्टोक्स ने अपनी क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव लगाई, उसी क्रम में गेंद उनके बल्ले से हटकर बाउंड्री की तरफ निकल गई और अंत में इंग्लैंड को छह रन मिले थे. बाद में यह घटना विवाद का कारण बनी थी क्योंकि दोनों टीमों के स्कोर बराबर होने के चलते मैच सुपर ओवर में चला गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









