
ENG vs NZ: मुश्किल हालात से उबरा इंग्लैंड, लॉरेंस और बर्न्स के अर्धशतक
AajTak
सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स के अर्धशतक के बाद डैन लॉरेंस की भी धैर्यपूर्ण नाबाद अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड ने मुश्किल हालात से उबरते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन 7 विकेट पर 258 रन बनाए.
सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स के अर्धशतक के बाद डैन लॉरेंस की भी धैर्यपूर्ण नाबाद अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड ने मुश्किल हालात से उबरते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन 7 विकेट पर 258 रन बनाए. पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले बर्न्स की 81 रनों की पारी के बावजूद इंग्लैंड की टीम 175 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. लॉरेंस (नाबाद 67) ने इसके बाद ओली स्टोन (20) के साथ सातवें विकेट के लिए 47 और मार्क वुड (नाबाद 16) के साथ आठवें विकेट के लिए 36 रनों की अटूट साझेदारी करके पारी को संभाला. लॉरेंस ने अपनी पारी में अब तक 100 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके जड़े हैं. न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाजों मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट के अलावा स्पिनर एजाज पटेल ने भी दो-दो विकेट चटकाए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










