
Eng Vs Ind Test: चार्टर्ड प्लेन से अर्जेंट इंग्लैंड पहुंचा था ये प्लेयर, फिर भी टेस्ट में नहीं मिला मौका
AajTak
एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में है. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में खेल रही टीम में कुछ प्लेयर्स को जगह नहीं मिली है. ये प्लेयर लंबे वक्त से इंग्लैंड में हैं, लेकिन बिना खेले ही लौटेंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट का आगाज़ हो गया है. पिछले साल खेली गई सीरीज़ का यह आखिरी टेस्ट मैच है, जिस पर हर किसी की नज़रें टिकी थीं. रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं. टीम इंडिया इस मैच में चार फास्ट बॉलर और एक स्पिनर के साथ खेल रही है. कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो स्क्वॉड में शामिल तो रहे लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बनाया गया. इसमें उमेश यादव, मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, श्रीकर भरत जैसे खिलाड़ी हैं.
अर्जेंट इंग्लैंड पहुंचे थे मयंक अग्रवाल
अगर मयंक अग्रवाल की बात करें तो उन्हें रोहित शर्मा के कवर के तौर पर इंग्लैंड बुलाया गया, वह टेस्ट मैच से पहले पहुंच भी गए थे. लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बनाया गया है. साथ ही मयंक अग्रवाल टी-20 और वनडे सीरीज़ का भी हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में इस दौरे पर वह खेल ही नहीं पाएंगे.
मयंक अग्रवाल को चार्टर्ड प्लेन से इंग्लैंड पहुंचाया गया था, ताकि अगर रोहित शर्मा फिट नहीं होते हैं तो वह प्लेइंग-11 के लिए उपलब्ध हो सकें. लेकिन उन्हें नहीं खिलाया गया, बल्कि इस टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने ओपनिंग की.
उमेश-अश्विन और श्रीकर भी नहीं बना पाए जगह
अगर उमेश यादव की बात करें तो वह इस टेस्ट के शुरू होने से काफी पहले इंग्लैंड पहुंचे थे. जब टीम इंडिया का पहला बैच इंग्लैंड पहुंचा था, उमेश यादव उसका हिस्सा थे. इस टेस्ट से पहले भारत ने जो प्रैक्टिस मैच खेला, उसमें भी उमेश यादव शामिल थे. लेकिन वह एजबेस्टन टेस्ट का हिस्सा नहीं बने.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








