
Eng vs Aus Ashes Series 2023: एशेज में इंग्लैंड का जबरदस्त पलटवार, ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरे टेस्ट में दी मात
AajTak
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में तीन विकेट से जीत हासिल की. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 251 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने चौथे दिन हासिल कर लिया. इंग्लैंड की टीम ने शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद जिस तरह की वापसी की है वह काबिलेतारीफ रही.
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में तीन विकेट से हरा दिया है. लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 251 रनों का टारगेट दिया था, जिसे मेजबान टीम ने खेल के चौथे दिन (9 जुलाई) हासिल कर लिया. इस जीत के बावूजद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-2 से पीछे है. इंग्लैंड की जीत के हीरो तेज गेंदबाज मार्क वुड रहे जिन्होंने मुकाबले में आठ विकेट लेने के अलावा बल्ले से 40 रन बनाए. वुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
हैरी ब्रूक ने दूसरी पारी में की शानदार बैटिंग
देखा जाए तो इंग्लैंड ने टारगेट को 50 ओवरों में ही चेज कर लिया, यानी उसका रनरेट 5 से ज्यादा का रहा. इंग्लैंड की दूसरी पारी में हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों पर 75 रन बनाए. वहीं ओपनर जैक क्राउली ने 44 और बेन डकेट के बल्ले से 23 रन निकले. निचले क्रम में क्रिस वोक्स (32*) और मार्क वुड (16*) ने भी मैच विजयी पारियां खेलीं. मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में पांच विकेट लिए.
❤️ The match-winning moment... Chris Woakes, what a man 👏 #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/hnhvEMu0jR
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 263 रन बनाए थे. कंगारू टीम के लिए पहली पारी में मिचेल मार्श ने 118 रनों की बेजोड़ पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने पांच और क्रिस वोक्स ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम कप्तान बेन स्टोक्स के 80 रनों के बावजूद पहली पारी में 237 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने इंग्लैंड की पहली पारी में छह विकेट चटकाए.
ऑस्ट्रेलिया को पहली इनिंग्स के आधार पर 26 रनों की लीड मिली. फिर ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के 77 रनों की मदद से अपनी दूसरी पारी में 224 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने तीन-तीन विकेट लिए. देखा जाए तो यह मुकाबला गेंदबाजों के नाम रहा. यदि तीसरे दिन बारिश नहीं आई रहती तो शायद मुकाबला उसी रोज खत्म हो गया रहता.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








