
Emerging Asia Cup 2023: जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पाकिस्तान को चटाई धूल, केएल राहुल ने मचाई थी धूम
AajTak
ACC मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के फाइनल में पाकिस्तान की 'ए' टीम चैम्पियन बनी. रविवार को हुए फाइनल मुकाबला में भारतीय-ए टीम को 128 रनों से शिकस्त दी. यह टूर्नामेंट का पांचवां सीजन था. पहला सीजन 2013 में हुआ था. तब फाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को ही बुरी तरह हराया था...
Emerging Teams Asia Cup 2023: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने धमाल कर दिया है. टूर्नामेंट का यह पांचवां सीजन था, जिसका फाइनल मुकाबला रविवार (23 जुलाई) को हुआ. इस खिताबी मुकाबले में 2023 सीजन का फाइनल मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान-ए टीम ने भारत-ए को 128 रनों से शिकस्त दी.
इस तरह पाकिस्तान ने इतिहास में दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है. पाकिस्तान टीम इस बार भले ही जश्न मना रही हो, लेकिन वो भूल रही है कि टूर्नामेंट के पहले सीजन में भारतीय टीम ने उसे फाइनल में करारी शिकस्त दी थी.
पाकिस्तान ने दूसरी बार खिताब जीता
बता दें कि इस मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का पहला सीजन 2013 में सिंगापुर की मेजबानी में हुआ था, तब भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ही खिताब जीता था. उसके बाद लगातार दो सीजन (2017, 2018) में श्रीलंकाई टीम चैम्पियन बनी. चौथा सीजन 2019 में बांग्लादेश की मेजबानी में हुआ था.
तब फाइनल में पाकिस्तान ने मेजबान बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था. 2019 के बाद कोरोना के कारण यह टूर्नामेंट नहीं हो सका था. अब पाकिस्तान ने दूसरी बार खिताब जीत लिया. मगर पहले सीजन में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने खिताब जीता था.
2013 सीजन में दो बार पाकिस्तान को हराया था

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









